संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफल हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी हैं। उन्होंने कहा,कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर तैयारी का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और प्रेरक लगन का परिचय दिया हैं। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सिद्ध किया हैं,कि प्रदेश की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवाओं में सशक्त भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा,कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता हैं,बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई,कि नवचयनित अधिकारी सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन की नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। नए अधिकारियों के आने से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी युवा अधिकारी समग्र विकास, सामाजिक न्याय, ग्रामीण उन्नति, महिला-शिक्षा सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभागियों की यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल, सुखद और सफल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर स्तर पर संवेदनशील, पारदर्शी और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने में उनका सहयोग सुनिश्चित करेगी।












