Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश में चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की हैं। उन्होंने इसे भारत के श्रमिक वर्ग के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि बताया।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि इन सुधारों से देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों को अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती की नई गारंटी मिली हैं। उन्होंने इसे भारतीय श्रम इतिहास का एक मील का पत्थर बताया।

🟠मुख्यमंत्री ने बताया,कि चार श्रम संहिताओं के लागू होने से अब पूरे देश में—

🔸️न्यूनतम वेतन का अधिकार,

🔸️महिलाओं को समान वेतन,

🔸️फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को ग्रेच्युटी,

🔸️प्रत्येक श्रमिक के लिए सामाजिक सुरक्षा,

🔸️मुफ्त स्वास्थ्य जांच,

🔸️ओवरटाइम पर डबल वेतन

जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा,कि इससे न सिर्फ श्रमिक वर्ग को लाभ मिलेगा, बल्कि औद्योगिक माहौल भी अधिक पारदर्शी, संतुलित और श्रमिक-हितैषी बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा envisioned समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, कि किसी भी राष्ट्र की उत्पादन क्षमता उसकी श्रम शक्ति पर निर्भर करती हैं, और इन संहिताओं से भारत की कार्यशील जनसंख्या को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण मिलेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि यह सुधार नई अर्थव्यवस्था, बेहतर औद्योगिक संबंधों और मजबूत श्रम बाजार की आधारशिला साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया,कि श्रम संहिताओं के लागू होने से देशभर में रोजगार, उत्पादन, निवेश और औद्योगिक विकास की गति और तेज होगी, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!