संदिली सिंह,महासमुंद,छत्तीसगढ़,15जनवरी2026/ विशेष रिपोर्ट-Nexis News
धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए,महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत बालोदिया राइस मिल में की गई, भौतिक जांच के दौरान गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ हैं।
जांच में राइस मिल में 61,203 बोरा धान की भारी कमी पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर मौजूद संपूर्ण धान और चावल का स्टॉक जब्त कर लिया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के नेतृत्व में,खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान मिल परिसर में 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) तथा 37,759.6 क्विंटल धान (94,399 बोरा) भौतिक रूप से मौजूद पाया गया, जबकि अभिलेखों में दर्ज मात्रा से यह काफी कम था।
प्रशासन ने इस गंभीर गड़बड़ी को देखते हुए,उपलब्ध संपूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया हैं। यह कार्रवाई आगामी कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत जांच के अधीन रहेगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में धान खरीदी, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।












