संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला लगातार,नए आयाम स्थापित कर रहा हैं। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल निर्देशन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में संचालित डायलिसिस यूनिट किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। जिले में ही उच्च स्तरीय निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली हैं।
🟠बड़े शहरों की दौड़ से मिली राहत
पूर्व में जिले के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए रायपुर,बिलासपुर या रायगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था,जिससे आर्थिक बोझ, समय और मानसिक तनाव बढ़ जाता था। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के विशेष प्रयासों से अब यह सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रबंधन के चलते डायलिसिस सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
🟠पूरी तरह निःशुल्क उपचार और आधुनिक मशीनें
प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा हैं। यूनिट में तीन आधुनिक मशीनें स्थापित हैं, — दो ऋणात्मक और एक धनात्मक (हेपेटाइटिस-सी) मशीन। इनसे प्रतिदिन तीन से चार मरीजों को डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही हैं।अब तक 28 मरीजों के 445 सेशन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं,जबकि वर्तमान में 10 सक्रिय मरीज नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।यूनिट में साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाता हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित और सहज माहौल मिले।
🟠मरीजों ने जताया आभार
डायलिसिस कराने पहुंचे मरीजों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा,कि निःशुल्क सुविधा से आर्थिक बोझ कम हुआ हैं और बार-बार बड़े शहरों की यात्रा की परेशानी से मुक्ति मिली हैं।
🟠अधिकारियों का संदेश
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया हैं,कि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जिला चिकित्सालय में उपलब्ध इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।












