संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
परीक्षा पे चर्चा 2026 के नवें संस्करण में इस वर्ष भी देशभर में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से इस बार 29.29 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक हैं। यह आंकड़ा राज्य में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता हैं।
पंजीयन के आंकड़ों के आधार पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ को अंडमान-निकोबार,चंडीगढ़ और लक्षद्वीप के बाद देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ हैं। विशेष बात यह रही, कि राज्य से 1.41 लाख पालकों ने भी पंजीयन कराया, जो पालकों की सक्रिय सहभागिता को दर्शाता हैं।
🟠प्रथम चरण में 18 विद्यार्थियों का चयन
प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों से उनके प्रश्नों से संबंधित वीडियो आमंत्रित किए गए थे। कुल 171 वीडियो प्राप्त हुए, जिनका विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया। इसके बाद 18 विद्यार्थियों का चयन कर,उनका विवरण केंद्र को भेजा गया। चयनित विद्यार्थियों में पीएमश्री, सेजस, शासकीय, निजी विद्यालयों एवं केजीबीव्ही के विद्यार्थी शामिल हैं।
🟠कु. सृष्टि साहू का केंद्रीय स्तर पर चयन
केंद्रीय समिति द्वारा महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा कु. सृष्टि साहू का चयन किया गया हैं। उन्हें 21 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैं।
🟠प्रशासन और विद्यालय में हर्ष
छात्रा के चयन पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्राचार्या अमी रूफस ने बताया,कि सृष्टि एक अनुशासित, मेहनती और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण छात्रा हैं। वे बाल दिवस के अवसर पर शाला नायक की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
🟠परिवार के लिए गौरव का क्षण
कु. सृष्टि साहू के पिता शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहणी हैं। दोनों ने इस उपलब्धि को परिवार, विद्यालय और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया हैं।
🟠अगले चरण की प्रतीक्षा
परीक्षा पे चर्चा 2026 के आगामी चरणों में और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी हैं, जिसके परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही हैं।












