Nexis News

नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव आबाद, नारायणपुर को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 351 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से 357 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के 400 से अधिक गांवों तक विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई हैं। उन्होंने कहा,कि माओवाद के कारण वर्षों से अवरुद्ध विकास अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और बस्तर शांति, विश्वास और नवाचार के नए दौर में प्रवेश कर चुका हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा हैं। साथ ही बस्तर में पर्यटन, कृषि, पशुपालन और स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पण्डुम जैसे आयोजन आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासतों को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

🟠332 करोड़ रुपये के 6 नए निर्माण कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर-बीजापुर, नारायणपुर-दंतेवाड़ा और महाराष्ट्र सीमा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क मार्गों सहित 332 करोड़ रुपये के छह बड़े निर्माण कार्यों की घोषणा की। इसके अलावा अबुझमाड़ क्षेत्र में नए स्कूल भवन, आश्रम शाला और गरांजी में खेल मैदान निर्माण की भी स्वीकृति दी गई।कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है। वहीं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नारायणपुर को मिली विकास सौगात जिले के भविष्य को नई दिशा देगी।

🟠आत्मसमर्पित माओवादी नवदंपतियों को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे चार नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!