संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा महापौर संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत एवं अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन को बस्तर एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा,कि मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण धरती पर राष्ट्रपति जी का स्वागत पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति से बस्तर अंचल में विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित बस्तर में राष्ट्रपति का आगमन जनजातीय समाज के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।












