संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,7फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज और CMHO डॉ. एफ.आर. निराला ने आमजन से सामूहिक दवा सेवन अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा,कि फाइलेरिया (हाथीपांव) मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी हैं,लेकिन समय पर दवा सेवन और सावधानी से इसे रोका जा सकता हैं।
CMHO डॉ. निराला ने बताया कि मच्छर गहरे रंग के कपड़ों पर अधिक बैठते हैं,इसलिए शाम-रात में हल्के रंग के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 10, 11 और 12 तारीख को एमडीए अभियान के तहत घर-घर जाकर 2 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ लोगों को DEC और एल्बेंडाजोल (कुछ क्षेत्रों में आइवरमेक्टिन सहित) दवा दी जाएगी।
कलेक्टर डॉ. कन्नौज ने कहा,कि फाइलेरिया उन्मूलन में समाज की सहभागिता जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने और दवा अनिवार्य रूप से लेने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाएं,दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। दवा के बाद हल्का बुखार या सिरदर्द हो सकता है, जो सामान्य हैं।












