Nexis News

पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई,15 मवेशियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

चौकी डिंडो, थाना त्रिकुंडा अंतर्गत पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बैल, गाय और बछड़ों को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस को आज तड़के करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वाडरफनगर नगर की ओर से डिंडो होते हुए कुछ लोग मवेशियों को मारपीट कर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डिंडो द्वारा तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया।

डिंडो तिराहा के पास पुलिस ने चार व्यक्तियों को 15 मवेशियों के साथ पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम घीरसाय पिता भगवत (55 वर्ष),राज रूप पिता दिलबर – दोनों निवासी ग्राम कोटराही, थाना त्रिकुंडा,राम प्रसाद पिता शिबू,निरपत पिता लालू – दोनों निवासी ग्राम बरवाही चितमहुराव, जिला बलरामपुर बताया।

पुलिस द्वारा मवेशियों के खरीद-बिक्री संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। गांव वालों से तसदीक करने पर भी जानकारी मिली कि आरोपी मवेशियों को गांवों से लेकर झारखंड के बाजार में बेचने तथा वहां से बूचड़खाने ले जाने का कार्य करते हैं।

प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक शिव भजन, पोर्ट शिवनारायण सिंह, नंदलाल गोस्वामी एवं राम पुकार तेजू राम की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!