Nexis News

राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ₹10 लाख का गांजा जब्त

संदिली सिंह,राउरकेला,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राउरकेला रेलवे स्टेशन पर,रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹10 लाख मूल्य का गांजा जब्त किया हैं। इस कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने झारसुगुड़ा छोर स्थित प्लेटफार्म संख्या-05 पर गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

जांच में जब्त गांजे का कुल वजन 19.820 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹9 लाख 99 हजार आंकी गई हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया हैं,कि यह खेप सुनियोजित तरीके से एक राज्य से दूसरे राज्य में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुरकन कुमार (34 वर्ष), निवासी शामली जिला, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के बहादुरगढ़ क्षेत्र से गांजा खरीदकर दिल्ली ले जा रहा था, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।

आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं,जिसकी तकनीकी जांच की जा रही हैं। आशंका है कि इससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के सुराग मिल सकते हैं।आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जीआरपी राउरकेला के हवाले कर दिया। जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!