Nexis News

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: होली से पहले किसानों को मिलेगा ₹10,000 करोड़ का बोनस, धान का ₹3100 भाव पक्का!

न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,रायपुर/11फरवरी2026—Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान होली के त्यौहार से पहले करने जा रही है।
🟠किसानों के लिए होली का तोहफा
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। होली के पावन पर्व से पहले राज्य के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में करीब 10 हजार करोड़ रूपए की राशि अंतरित की जाएगी।
🟠बैठक के मुख्य आकर्षण:
बजट 2026-27: आगामी वित्तीय वर्ष के बजट अनुमान और ‘छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई।
🟠राज्यपाल का अभिभाषण: षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी-मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
🟠रिकॉर्ड खरीदी: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 25,24,339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
🟠देश में सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य
छत्तीसगढ़ सरकार ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल का यह भाव पूरे देश में सर्वाधिक है।
🟠आंकड़ों में खुशहाली:
इस साल का भुगतान: ₹10,000 करोड़ (होली से पहले)।
पिछले 2 वर्षों का कुल भुगतान: ₹25,000 करोड़ से अधिक।
अब तक की कुल राशि: इस भुगतान के बाद किसानों को मिली कुल अंतर राशि ₹35,000 करोड़ हो जाएगी।

इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आने की उम्मीद है और किसानों के लिए यह होली खुशियों वाली साबित होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!