Nexis News

प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां: शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड की अभिनव पहल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछात्रों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने और शिक्षा को जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिले के, विकासखंड प्रेमनगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड ने एक सराहनीय पहल की हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया हैं,जिससे अब प्रार्थना सभा में अखबार की सुर्खियां गूंजेंगी।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना छात्रों के लिए लाभकारी आदत हैं। इससे वे समसामयिक घटनाओं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तथा विभिन्न विचारों से परिचित होते हैं। यह आदत न केवल उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमता को सशक्त बनाती हैं,बल्कि तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता का भी विकास करती हैं।

सहायक शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया,कि बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पढ़ने की आदत कमजोर हो रही हैं। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का एक प्रभावी माध्यम बन सकता हैं। नई व्यवस्था के तहत अब विद्यालय की प्रार्थना सभा केवल अनुशासनात्मक गतिविधि नहीं रहेगी,बल्कि जागरूकता की पाठशाला के रूप में विकसित होगी।

छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन संपादकीय विषयों पर मौलिक लेखन और समूह चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता, विचार-विमर्श की प्रवृत्ति और नैतिक मूल्यों का विकास होगा।विद्यालय की इस नवाचारपूर्ण पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही हैं। यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!