संदिली सिंह,राउरकेला,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सुंदरगढ़ जिले के गुरुण्डिया ब्लॉक अंतर्गत सोलगुड़ा स्कूल के छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। स्कूल भवन ढह जाने के बाद बच्चे खुले आसमान के नीचे और पेड़ों की छांव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बार-बार अनुरोध के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई,तो छात्रों ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की।
छात्र तख्तियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और पक्के कक्षाओं के निर्माण की मांग की। उनका कहना हैं,कि बिना छत और आवश्यक सुविधाओं के पढ़ाई करना बेहद कठिन हो रहा हैं। बारिश और तेज धूप के कारण पढ़ाई बाधित होती हैं,जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा हैं।इस विरोध प्रदर्शन ने दूरदराज के स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमी को उजागर कर दिया हैं। एक ओर जहां शहरी क्षेत्रों में स्कूलों का आधुनिकीकरण हो रहा हैं,वहीं ग्रामीण अंचलों में छात्र अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया हैं, कि फिलहाल कक्षाएं सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था की जा रही हैं। साथ ही अगले दो महीनों के भीतर नए कक्षाओं का निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा भी दिया गया हैं।












