Nexis News

बैंक गली में विवाहिता की संदिग्ध मौत,साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

संदिली सिंह,राउरकेला,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsशहर के प्लांट साइट थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन के सामने स्थित वीर सावरकर लेन (बैंक गली/होटल पार्क गली) में बुधवार सुबह एक 41 वर्षीय विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साइंटिफिक टीम की सहायता से जांच शुरू की गई।मृतका की पहचान विद्योतमा देवी के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार,वह घटना से कुछ घंटे पहले ही गांव से राउरकेला पहुंची थीं। उनके पति नीरज कुमार उर्फ चुन्नू (पिता – भूषण सिंह),जो बिहार में फायर सर्विस में कार्यरत हैं, छह दिनों की छुट्टी पर घर आए थे।

पति के लिखित बयान के अनुसार,मंगलवार रात दोनों ने होटल से मंगवाया भोजन साथ में किया,लेकिन बाद में अलग-अलग कमरों में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब नीरज पत्नी के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने विद्योतमा को साड़ी के सहारे पंखे से लटका पाया। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैं,हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी हैं।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने कहा हैं,कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!