Nexis News

बलरामपुर : मवेशी तस्करी प्रकरण में पिकअप वाहन स्वामी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

चौकी बरियों, थाना राजपुर जिला बलरामपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए, वाहन स्वामी त्रिवेणी प्रजापति (29 वर्ष), निवासी मानपुर,थाना रंका,जिला गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 111/2025 में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) घ के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

🟠गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 20 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि ग्राम आरा क्षेत्र में झारखंड के मवेशी तस्करों से सांठगांठ कर मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों ने टीम के साथ ग्राम आरा सरनापारा में गागर नदी किनारे जंगल क्षेत्र में दबिश दी।मौके पर सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH-03-AM-4025 में कुछ लोग मवेशी लोड करते पाए गए। पुलिस को देख आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन से 4 मवेशी बरामद किए गए, जिनके पैर और मुंह क्रूरता पूर्वक बांधे गए थे। ग्रामीणों की सहायता से मवेशियों को मुक्त कराया गया।

🟠पहले चालक गिरफ्तार,अब वाहन स्वामी भी पकड़ाया

जांच के दौरान आरटीओ से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर आरोपी चालक तहकीक अंसारी (24 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) को 24 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

इसी प्रकरण में मुखबिर सूचना के आधार पर वाहन स्वामी त्रिवेणी प्रजापति को ग्राम ककना स्थित शांति राइस मिल के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पिकअप वाहन अपना होना स्वीकार किया तथा बताया कि वाहन को बुकिंग पर छत्तीसगढ़ में मवेशी परिवहन के लिए भेजा गया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 13 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 🟠अधिकारियों की रही विशेष भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मुन्नाराम एवं आरक्षक जगनाथ केराम का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!