संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा विभिन्न नए प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के अनुमोदन हेतु भेजने पर सहमति बनी।मुख्यमंत्री ने कहा,कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में न्यूनतम हस्तक्षेप की नीति अपनाने तथा सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन पर बल दिया।
🟠स्थायी समिति गठन से मंजूरियों में तेजी
बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee) के गठन को मंजूरी दी गई। यह समिति वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में गठित होगी,जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे।स्थायी समिति के गठन से वन्यजीव क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों की वैधानिक मंजूरी में तेजी आएगी और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े मुद्दों का शीघ्र निराकरण संभव हो सकेगा।
🟠इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने का निर्णय लिया गया,जिनमें प्रमुख रूप से उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार पीएम जनमन योजना के तहत कबीरधाम जिले में सड़क मजबूतीकरण गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित प्रस्ताव सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर परियोजना।
🟠उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप स्थापना
मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव विकास शील सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












