संदिली सिंह,सुंदरगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सुंदरगढ़ जिले के कुतरा नगर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे नंबर 10 पर जंगली हाथियों का एक झुंड दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अचानक सड़क के पास पहुंचे हाथियों के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।हाथियों के हाईवे के करीब आने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
🟠वन विभाग ने संभाला मोर्चा
बड़गांव वन प्रभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस ले जाने का प्रयास कर रही हैं,ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के पास न जाएं और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें, क्योंकि जंगली हाथी खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो सकते हैं।
🟠लोगों से सतर्क रहने की अपील
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं,और वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।












