Nexis News

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनाएंगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया और सभी को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि इस वर्ष की थीम ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत प्रासंगिक हैं। सूचना क्रांति के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा हैं। ऐसे में रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को और अधिक प्रभावी बना सकती हैं।

🟠आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा,कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद समाचार प्रसारक हैं। निजी चैनलों की प्रतिस्पर्धा के बीच भी आकाशवाणी ने संतुलित और जनहितकारी सूचना परंपरा को बनाए रखा हैं।उन्होंने कहा कि जब दूरस्थ गांवों तक अन्य संचार माध्यमों की पहुंच नहीं थी,तब रेडियो ही देश-दुनिया से जुड़ने का प्रमुख साधन था। आज भी किसानों और ग्रामीण अंचलों के लिए आकाशवाणी विशेष भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन संचालित हैं तथा रायपुर से विविध भारती सेवा प्रसारित हो रही है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण से स्थानीय जुड़ाव मजबूत हुआ हैं।

🟠रेडियो और एआई से आएगी नई क्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा,कि एआई के माध्यम से कंटेंट को अधिक सटीक, त्वरित और प्रभावी बनाया जा सकता हैं। आपातकालीन सूचनाएं, मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तेजी से प्रसारित की जा सकेगी।उन्होंने बताया,कि नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीकी सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में यूनेस्को की रीजनल एडवाइजर ऑफ कम्युनिकेशन एंड इनफॉर्मेशन हज़्ज़ाज़ मा’अली ने कहा कि रेडियो विश्व का सबसे भरोसेमंद और व्यापक पहुंच वाला माध्यम हैं। यूनेस्को आकाशवाणी के साथ मिलकर तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा।कार्यक्रम में आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!