Nexis News

रायपुर में नशे पर बड़ा प्रहार : जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए,रायपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन कर दिया गया हैं। यह विशेष टीम अब जिले में नशा तस्करी, अवैध ड्रग्स सप्लाई और NDPS एक्ट से जुड़े मामलों पर फोकस करेगी।भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं Narcotics Control Bureau (NCB) नई दिल्ली के निर्देशों के बाद सभी जिलों में ANTF गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने लिखित आदेश जारी कर टीम को सक्रिय कर दिया हैं।

🟠मॉनिटरिंग और नेतृत्व

इस टास्क फोर्स की निगरानी Smriti Rajnala (DCP क्राइम) करेंगी, जबकि अनुज कुमार (ACP क्राइम एवं साइबर) को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

🟠10 सदस्यीय विशेष टीम

ANTF में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है:

🔸️01 इंस्पेक्टर

🔸️01 सब-इंस्पेक्टर

🔸️01 एएसआई

🔸️03 हवलदार

🔸️05 आरक्षक

🟠पदस्थ अधिकारी:

TI संजीव मिश्रा, SI अतुलेश राय, ASI प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम, आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा और प्रमोद सिंह।

🟠क्या होगा ANTF का मिशन?

🔸️नशा तस्करी नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई

🔸️स्कूल–कॉलेज और संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान

🔸️साइबर प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही ड्रग्स सप्लाई की जांच

🟠NDPS एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस का यह कदम नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!