संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज के बीच विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
भेंट के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।यह मुलाकात आध्यात्मिक संवाद और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।












