Nexis News

गौ तस्करी का फरार आरोपी जागेश्वर गिरफ्तार,मनोरा से धर दबोचा

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया हैं। थाना आस्ता क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में आरोपी जागेश्वर लकड़ा (58 वर्ष) निवासी ग्राम गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड) को पुलिस ने मनोरा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

🟠जंगल के रास्ते पैदल हांककर ले जा रहे थे गौवंश

मामला 18 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे का हैं। ग्राम खोंगा के ग्रामीणों ने थाना आस्ता पुलिस को सूचना दी थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति 4 गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए जंगल के रास्ते पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों ने एक आरोपी को 4 गौवंशों सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम बनर्जी भगत (55 वर्ष) निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर बताया। उसने स्वीकार किया था,कि वह अपने साथी जागेश्वर लकड़ा के साथ गौवंशों को झारखंड ले जा रहा था।पुलिस ने मौके से 4 गौवंशों को सकुशल बरामद कर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया था।

🟠लगातार तलाश के बाद मिली सफलता

घटना के बाद से फरार आरोपी जागेश्वर लकड़ा की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि वह मनोरा क्षेत्र में देखा गया हैं। थाना आस्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

🟠इन धाराओं में दर्ज हैं अपराध

आरोपियों के विरुद्ध थाना आस्ता में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।

🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

मामले की कार्रवाई और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक कोसमोस बड़ा, आरक्षक संदीप एक्का, अनिल भगत एवं सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!