संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,18फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर में आज आध्यात्मिक उत्साह और प्रशासनिक कसावट का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशाल पदयात्रा शुरू हो रही हैं,वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में प्रदेश भर के कलेक्टरों के साथ बड़ी बैठक करेंगे।
1. सतनाम सद्भाव पदयात्रा : भक्ति और भाईचारे का संदेश
🔸️रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन से आज सुबह 8:00 बजे गिरौदपुरी धाम के लिए विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई हैं।
🔸️नेतृत्व: कैबिनेट मंत्री और धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
🔸️सीएम की मौजूदगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 9:30 बजे सतनाम भवन पहुँचकर इस सद्भाव पदयात्रा में शामिल होंगे और समाज के लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे।
2. कलेक्टर कॉन्फ्रेंस: मंत्रालय में होगा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
🔸️मुख्यमंत्री आज सुबह 11:00 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रदेश स्तरीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस लेंगे।
🔸️एजेंडा: शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, कानून व्यवस्था और जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।
🔸️बिलासपुर दौरा: शाम 3:00 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर के बोदरी के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आवास पर उनसे सौजन्य मुलाकात करेंगे।
3. बीजेपी सहयोग केंद्र: मंत्रियों से मिलने का सुनहरा मौका
🔸️भाजपा प्रदेश कार्यालय में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सहयोग केंद्र’ का संचालन जारी हैं।
🔸️आज की उपस्थिति: आज कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जनता और कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनेंगे।
🔸️कल का शेड्यूल: गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े केंद्र में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण करेंगी।












