संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,18फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई हैं। पत्थलगांव क्षेत्र के बागबहार थाना अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला प्रकाश में आया हैं। दरिंदों ने पीड़िता को मृत समझकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
🟠नाटक देखकर लौट रही थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम काडरो के पास की हैं। महेशपुर गांव में आयोजित नाटक कार्यक्रम से लौटते समय भोर करीब 3 बजे किशोरी अकेले पैदल घर जा रही थी।आरोप हैं,कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया और पास के जंगल में ले गए।सूत्रों के मुताबिक,आरोपियों ने पीड़िता को दिनभर बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
🟠मरा समझकर झाड़ियों में फेंका
रात करीब 11 बजे पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने किशोरी का गला घोंट दिया। अचेत होने पर उसे मृत समझकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। देर रात राहगीरों ने बेसुध अवस्था में उसे देखा और ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी।
🟠अंबिकापुर रेफर, हालत नाजुक
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया हैं। गले पर गला घोंटने के गहरे निशान और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।
🟠पुलिस की जांच तेज
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल सुनसान हैं और वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिससे जांच में चुनौती आ रही हैं। हालांकि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई हैं।पुलिस का दावा हैं,कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट: यह मामला अत्यंत संवेदनशील हैं। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई हैं।












