Nexis News

बलरामपुर : 104 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा टियागो कार जब्त

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,104 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मामला अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया हैं।

🟠ऐसे हुई कार्रवाई

18 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम डोल, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी अभिमन्यु गुप्ता अपने एक साथी के साथ सफेद रंग की टाटा टियागो कार (क्रमांक JH03 AB 3301) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर खुरई मार्ग से होते हुए रामचंद्रपुर की ओर बिक्री के लिए आ रहा हैं।सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने टीम गठित की और बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई देने पर उसे रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

🟠आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

🔸️अभिमन्यु गुप्ता (30 वर्ष)

🔸️निवासी – ग्राम डोल, वार्ड क्रमांक 5, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड)

🔸️प्रभात कुमार गुप्ता (23 वर्ष)

🔸️निवासी – ग्राम डोल, वार्ड क्रमांक 5, थाना चिनिया, जिला गढ़वा (झारखंड)

🟠बरामदगी का विवरण

वाहन की तलाशी गवाहों के समक्ष ली गई, जिसमें 8 पेटी ब्लेंडर प्राइड,4 पेटी रॉयल स्टेज (कुल 186 पाव),कुल लगभग 104 लीटर, अंग्रेजी शराब कुल कीमत लगभग ₹1,46,820 टाटा टियागो कार (कीमत लगभग ₹4 लाख)शराब एवं वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया हैं।

🟠न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध बलरामपुर रामानुजगंज जिला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!