Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का श्रवण किया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रही सकारात्मक पहल, नवाचार और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि क्षेत्र में उपलब्धियां, डिजिटल सुरक्षा, अंगदान जागरूकता और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को समयानुकूल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता की दिशा में देशवासियों को प्रेरित करता हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!