Nexis News

कुवैत एयरपोर्ट पर हमला, दिल्ली में भीषण अग्निकांड, कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन, योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज और मध्य-पूर्व में सीजफायर समेत पढ़ें दिनभर की सबसे बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,4जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

1. कुवैत एयरपोर्ट पर भीषण हमला: 1 भारतीय नागरिक की मौत, 63 घायल; इंडिगो की उड़ानें निलंबित

🔸️मुख्य बिंदु: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की जान चली गई हैं और 63 लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ली हैं। सुरक्षा के लिहाज से इंडिगो एयरलाइंस ने कुवैत की अपनी सभी उड़ानें आज दोपहर तक के लिए सस्पेंड कर दी हैं।

2. दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग से 21 लोगों की मौत, कई विदेशी पर्यटक शामिल

🔸️मुख्य बिंदु: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक नामी रेस्टोरेंट और होटल परिसर में तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने और झुलसने से 21 लोगों की मौत हो गई हैं। 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया हैं।

3. कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: डी.के. शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया की ली जगह

🔸️मुख्य बिंदु: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने कमान बदल दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं।

4. अहमदाबाद में आज महाआयोजन: पहली ‘वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

🔸️मुख्य बिंदु: गुजरात के अहमदाबाद में आज से दुनिया की पहली योगासन खेल चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस वैश्विक खेल आयोजन का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।

5. तमिलनाडु भाजपा में बड़ा धमाका: कद्दावर नेता के. अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, नया दल बनाने के संकेत

🔸️मुख्य बिंदु: तमिलनाडु भाजपा के फायरब्रांड नेता के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे सूत्र हैं। सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही राज्य में एक नया क्षेत्रीय राजनीतिक मोर्चा या आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

6. पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल: टीएमसी ने सभी संगठनात्मक कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग कीं

🔸️मुख्य बिंदु: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों के बाद पार्टी नेतृत्व ने राज्य की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। वहीं, सांसद अभिषेक बनर्जी ने खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं।

7. अरावली रेंज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: सीमाओं के निर्धारण के लिए बनाई हाई-पावर एक्सपर्ट कमेटी

मुख्य बिंदु: अरावली पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण पर कड़ा रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति का गठन किया हैं। यह कमेटी अरावली की सही परिभाषा और सीमाओं को तय कर 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी।

8. प्रवासन और सुरक्षा पर चर्चा: ब्रिटेन की गृह सचिव यवेट कूपर दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

🔸️मुख्य बिंदु: यूके (UK) की गृह सचिव यवेट कूपर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इस दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा, वीजा नियमों, प्रवासन और रणनीतिक साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें होंगी।

9. अमित शाह का शिलांग दौरा: आज नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल के 73वें पूर्ण सत्र की करेंगे अध्यक्षता

🔸️मुख्य बिंदु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मेघालय की राजधानी शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा स्थिति और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

10. अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: हिज्बुल्लाह के हथियार छोड़ने की शर्त पर इजरायल-लेबनान में सीजफायर पर सहमति

🔸️मुख्य बिंदु: वैश्विक मंच से बड़ी खबर आ रही है। हिज्बुल्लाह द्वारा हथियार डालने की कड़ी शर्त पर इजरायल और लेबनान के बीच आखिरकार सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति बन गई हैं, जिससे मध्य-पूर्व में जारी तनाव कम होने की उम्मीद हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!