Nexis News

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी का संदेश : “पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति कर्तव्य भी”

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने, प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए,पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया हैं।अपने संदेश में मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन, सामाजिक समृद्धि तथा सतत विकास की आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी हैं।

उन्होंने कहा,कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक हैं।

🟠जनभागीदारी से बनेगा हरित और सुरक्षित भविष्य

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा,कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। यदि प्रत्येक नागरिक प्रकृति संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे और सक्रिय योगदान दे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता हैं।उन्होंने विश्वास जताया,कि जागरूकता, सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता हैं।

🟠 “एक पौधा लगाएं, उसका संरक्षण भी करें”

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा,कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक हैं।उन्होंने कहा, कि प्रकृति के प्रति हमारी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां भविष्य में बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बन सकती हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए आज उठाया गया प्रत्येक कदम आने वाली पीढ़ियों के बेहतर कल की नींव रखेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!