Nexis News

करोड़ों की कमाई हड़पने की साजिश का खुलासा : व्यवसायी की पत्नी और साला गिरफ्तार, ससुर फरार,रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संदिली सिंह,रायगढ़,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी की करोड़ों रुपये की संपत्ति और नगदी के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं,जबकि मामले का तीसरा आरोपी ससुर अब भी फरार हैं।रायगढ़ पुलिस द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र के तत्व सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई हैं।

🟠कैसे खुला करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला?

घरघोड़ा निवासी व्यवसायी पिंगल कुमार बघेल (41) ने पुलिस को दी,शिकायत में बताया,कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग और मीडिया से जुड़े व्यवसाय खड़े किए। व्यवसाय में सफलता मिलने के बाद घर में बड़ी मात्रा में नकदी और संपत्ति का संचय हुआ।शिकायत के अनुसार उनकी पत्नी सीमा बघेल, ससुर भरतलाल यादव और साला कृष्ण कुमार यादव ने मिलकर,योजनाबद्ध तरीके से व्यवसाय की रकम और संपत्ति को अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया। आरोप हैं,कि घर में रखी व्यवसायिक आय को चोरी-छिपे निकालकर दूसरे खातों और व्यक्तियों तक पहुंचाया जाता रहा।

🟠करोड़ों के गबन का आरोप

व्यवसायी का दावा हैं,कि लंबे समय तक चलाए गए इस कथित षड्यंत्र के कारण,उन्हें करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की।

🟠एसडीओपी जांच में मिली पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी धरमजयगढ़ को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए कई आरोपों की पुष्टि होने के बाद घरघोड़ा थाना में अपराध दर्ज किया गया।पत्नी और साला जेल भेजे गए,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा बघेल (पत्नी),कृष्ण कुमार यादव (साला) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं तीसरे आरोपी भरतलाल यादव की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

🟠 एसएसपी का बयान

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया, कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की गई हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!