Nexis News

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

संदिली सिंह,रायगढ़,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को, रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का जमीनी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा और उपयोगिता की विस्तृत समीक्षा करते हुए,अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन, जूटमिल हाउसिंग बोर्ड, मिट्ठूमुड़ा सामुदायिक भवन और फरहामुड़ा तालाब सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

🟠विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान ओ.पी.चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए,कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाएं तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।उन्होंने कहा,कि जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

🟠आधुनिक और सुविधायुक्त रायगढ़ बनाने की दिशा में प्रयास

वित्त मंत्री ने कहा,कि रायगढ़ को आधुनिक, स्वच्छ और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। शहर में विकसित किए जा रहे पार्क, खेल परिसर, सामुदायिक भवन और जल संरक्षण परियोजनाएं नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा, “रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।”

🟠नागरिक सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को, बेहतर मनोरंजन स्थल, खेल सुविधाएं, सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक भवन और जल संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रायगढ़ के शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!