संदिली सिंह,राउरकेला,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ राउरकेला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, 885 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की हैं। इसके साथ ही लगभग 17,950 किलोग्राम महुआ पोच (फर्मेंटेड मिश्रण) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
🟠कई इलाकों में एक साथ छापेमारी
आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ के निर्देश पर विभागीय टीम ने बुचाहांडा, रेलापोष, खैरबांध और राउरकेला टाउन क्षेत्र में एक साथ विशेष अभियान चलाया। अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतों के आधार पर यह सघन कार्रवाई की गई।11 मामले दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार अभियान के दौरान कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 7 क्लेम केस और 4 अनक्लेम केस शामिल हैं। कार्रवाई में शामिल टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
🟠गिरफ्तार आरोपियों के नाम
🔸️हीरामणि कुम्भार
🔸️ सुकांति तांती
🔸️सुमित्रा कुम्भार
🔸️सरिता कुम्भार
🔸️ दीप नारायण दास
🔸️ अजीत महाली सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।
🟠885 लीटर शराब जब्त, भारी मात्रा में पोच नष्ट
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 885 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। वहीं अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे लगभग 17,950 किलोग्राम महुआ पोच को नष्ट कर दिया गया, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध उत्पादन पर रोक लगी हैं।
🟠अधिकारियों की टीम ने संभाली कमान
इस विशेष अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक मोहन प्रधान और निरीक्षक हेमंत महानंदिया ने किया। अभियान में एएसआई बिनोदिनी बेहरा, विद्युत भूषण दास, युवराज बाग सहित विभाग के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
🟠आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की हैं,कि अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।राउरकेला आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा हैं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद हैं।












