Nexis News

ओडिशा में 6 जून तक मौसम का अलर्ट : गरज-चमक, बारिश और 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी

संदिली सिंह,भुवनेश्वर,ओडिशा,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsओडिशा में मानसून पूर्व (प्री-मानसून) मौसम गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 6 जून तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई हैं। विभाग के अनुसार आगामी दो दिन मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा और कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा के कई जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा हैं। विशेष रूप से सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा और गजपति जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं अधिक होने की आशंका जताई गई हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर पेड़ों के गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

वहीं तटीय ओडिशा के खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और केंद्रापड़ा जिलों में भी गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि इन इलाकों में वर्षा होने के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम हैं। समुद्री नमी के कारण मौसम चिपचिपा और असहज बना रह सकता हैं।

आईएमडी के अनुसार वर्तमान मौसम प्रणाली 4 जून के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रह सकता हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गतिविधियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से पहले बनने वाली सामान्य प्री-मानसून परिस्थितियों का हिस्सा हैं।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की हैं। नागरिकों को आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई हैं। बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित भवनों में शरण लेने की हिदायत दी गई हैं। साथ ही तेज हवाओं को देखते हुए घरों और दुकानों के बाहर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी जारी की गई हैं।

मौसम विभाग ने कहा हैं,कि नागरिक समय-समय पर जारी होने वाले चेतावनी संदेशों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!