Nexis News

सुशासन तिहार में शिकायत करना सरपंच को पड़ा भारी! जान से मारने की धमकी के बाद पंचायत भवन के सामने मारपीट, FIR दर्ज

संदिली सिंह,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायत करना, ग्राम पंचायत पलसदा के सरपंच प्रेमलाल पटेल को भारी पड़ गया। सरपंच ने आरोप लगाया है कि शिकायत से नाराज कुछ लोगों ने पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अगले ही दिन पंचायत भवन के सामने घेरकर मारपीट कर दी। मामले में चंद्रपुर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जून की शाम ग्राम बिरहाभांठा निवासी सीताराम मालाकार और खीरसागर यादव कथित तौर पर सरपंच प्रेमलाल पटेल के घर पहुंचे,और गोपालपुर में आयोजित सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर की गई शिकायत पर नाराजगी जताते हुए,उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उस समय सरपंच की पत्नी संकुलता पटेल भी मौजूद थीं।सरपंच के अनुसार, अगले दिन 5 जून की सुबह जब वे पंचायत भवन जा रहे थे, तभी पंचायत भवन के सामने धीरेन्द्र यादव, सीताराम मालाकार, खीरसागर यादव और प्रेमकिशोर मालाकार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज की और फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत में बताया गया हैं,कि मारपीट के दौरान उनके चेहरे, मुंह और दांत में चोटें आईं। घटना के दौरान भी आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही। पंचायत भवन परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।मामले के प्रत्यक्षदर्शियों में ग्राम कोटवार पंकज चौहान, विजय सिदार और चेतन निषाद के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस घटना ने पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा और ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत भवन जैसे सार्वजनिक स्थान पर एक निर्वाचित सरपंच के साथ कथित मारपीट और धमकी की घटना को ग्रामीणों ने गंभीर बताया हैं।थाना प्रभारी जितेंद्र कौशले ने बताया कि सरपंच प्रेमलाल पटेल की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों व दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!