Nexis News

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए भगवान विष्णु के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

संदिली सिंह,सक्ती,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सुशासन तिहार के तहत प्रदेशव्यापी दौरे पर निकले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु से छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक इस प्राचीन मंदिर को लेकर मान्यता हैं,कि यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की हैं,जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को और विशेष बनाती हैं।

🟠जनचौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ग्राम ठठारी में आयोजित जनचौपाल में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🟠गांव-गांव पहुंचकर ले रहे फीडबैक

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!