संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में, एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सहयोगी संस्था FICCI के साथ मिलकर ओडिशा की राजधानी Bhubaneswar स्थित Mayfair Convention Centre में भव्य छत्तीसगढ़ पर्यटन रोड शो का आयोजन किया। इस आयोजन में राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, आध्यात्मिक केंद्रों और निवेश संभावनाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।रोड शो में पर्यटन उद्योग से जुड़े टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायी, मीडिया प्रतिनिधि तथा दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना और ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को नई ऊंचाई देना था।
🟠छत्तीसगढ़ की विविध पर्यटन पहचान का हुआ प्रदर्शन
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जलप्रपातों, घने वनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों, पुरातात्विक स्थलों, आध्यात्मिक केंद्रों और जनजातीय जीवनशैली को आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही राज्य में उपलब्ध पर्यटन निवेश अवसरों, नई पर्यटन परियोजनाओं और संभावित व्यावसायिक साझेदारियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।
🟠पर्यटन विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण: नीलू शर्मा
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष Neelu Sharma ने ओडिशा के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और होटल व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और पर्यटक समूहों को राज्य लाने का आमंत्रण दिया।उन्होंने कहा,कि पर्यटन का विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि निजी क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से ही इस क्षेत्र को नई गति मिल सकती हैं। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच संयुक्त पर्यटन गतिविधियों और प्रचार अभियानों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
🟠अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार
पर्यटन विभाग के सचिव S. Bharati Dasan ने कहा, कि राज्य सरकार सतत और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हैं जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति, धार्मिक पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नई दिल्ली, कोलकाता, वडोदरा और भोपाल के बाद जल्द ही ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ पर्यटन का कार्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं।
🟠पर्यटन अधोसंरचना को किया जा रहा मजबूत
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक Vivek Acharya ने कहा,कि पर्यटन बोर्ड राज्य में अधोसंरचना विकास, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और नए पर्यटन उत्पादों को विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने ओडिशा के ट्रैवल ट्रेड पार्टनर्स को थीम आधारित पर्यटन सर्किटों और विशेष पर्यटन अनुभवों के प्रचार-प्रसार में भागीदारी का आमंत्रण दिया।
🟠सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके बाद आयोजित बी-टू-बी नेटवर्किंग सत्र में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान संयुक्त पर्यटन पैकेज, व्यवसायिक साझेदारी और पर्यटन प्रचार-प्रसार के नए अवसरों पर चर्चा की गई।
🟠पर्यटन उद्योग ने दिखाई विशेष रुचि
कार्यक्रम में शामिल ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, इको और एडवेंचर पर्यटन के लिए एक उभरते हुए, गंतव्य के रूप में सराहा। उन्होंने राज्य में निवेश और पर्यटन विस्तार की संभावनाओं में भी विशेष रुचि दिखाई।नेटवर्किंग डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।











