Nexis News

कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन : 16 टन अवैध कबाड़ और 4 वाहन जब्त, ₹13.40 लाख का माल बरामद

संदिली सिंह,कोरबा,छत्तीसगढ़,8जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsकोरबा जिले में कबाड़ चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। उरगा एवं कुसमुंडा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 16 टन अवैध कबाड़ और 4 वाहनों को जब्त किया गया हैं। जब्त कबाड़ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई हैं।

🟠कबाड़ माफियाओं पर पुलिस की बड़ी चोट

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिलेभर में, अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे भारी मात्रा में कबाड़ को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान चार वाहनों को भी कब्जे में लिया गया, जिनका उपयोग कबाड़ परिवहन में किया जा रहा था।

🟠कबाड़ के स्रोत और नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त कबाड़ कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी विस्तृत जांच की जा रही हैं। कबाड़ चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🟠लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत

कोरबा पुलिस की लगातार और प्रभावी कार्रवाई के चलते अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

🟠जनता से सहयोग की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी के माल की खरीद-बिक्री, अवैध कबाड़ कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!