Nexis News

महासमुंद आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 216 लीटर महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,महासमुंद,छत्तीसगढ़,8जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

महासमुंद जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 216 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने और बेचने में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

🟠गांव-गांव पहुंच रही आबकारी टीम

जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही हैं। आबकारी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

🟠216 लीटर महुआ शराब बरामद

आबकारी विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए,कुल 216 लीटर महुआ शराब जब्त की। जांच में पाया गया कि शराब का निर्माण और बिक्री अवैध रूप से की जा रही थी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

🟠अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीमों को नियमित निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं,ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

🟠आम जनता से सहयोग की अपील

जिला आबकारी अधिकारी ने नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या निर्माण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!