Nexis News

कोरबा में बेखौफ बदमाशों का आतंक : ट्रांसपोर्टर की कार पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

न्यूज डेस्क,कोरबा,छत्तीसगढ़,9जून2026

कोरबा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच देर रात हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं,जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर आशीष सिंह चौहान के घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को निशाना बनाते हुए,देर रात बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर बेहद शातिराना तरीके से कार पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद माचिस जलाकर वाहन में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!