न्यूज डेस्क,शंकरगढ़,छत्तीसगढ़,13जून2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल शंकरगढ़ द्वारा प्रगति पथ, यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम धारानगर, हरिनलेटा एवं बेलकोना में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से बातचीत कर उन्हें प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी भी ली गई।ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रगति पथ यात्रा जिला संयोजक आनंद जायसवाल, जनपद अध्यक्ष चिन्तामणि भगत, जिला पंचायत सदस्य गीता पैकरा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश अग्रवाल सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।भाजपा नेताओं ने कहा,कि प्रगति पथ यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाभों के अपने अनुभव साझा किए।











