संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को,राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय तथा निरंतर संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सहयोगात्मक दृष्टिकोण के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा हैं। इससे प्रदेश में विकास कार्यों के क्रियान्वयन को मजबूती मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा हैं।विष्णुदेव साय ने कहा,कि केंद्र और राज्य सरकारों की मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को और अधिक गति मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।











