Nexis News

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे को,भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किया गया हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने महक नरवासे को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि उनकी उपलब्धि केवल राजनांदगांव जिले या उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रदेश की बेटियां आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा,कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया हैं, जो प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि महक आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल वातावरण का सकारात्मक परिणाम हैं।महक नरवासे ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!