न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत जशपुर जिला देशव्यापी योग अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा हैं। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई हैं। इसी कड़ी में 14 जून को एक विशाल ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
जशपुर जिले में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा हैं।इच्छुक नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं और इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं।वहीं, 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।
आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए योग संगम पोर्टल-2026 के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभाग, शिक्षण संस्थान, स्थानीय निकाय एवं सामाजिक संगठन अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकते हैं। कार्यक्रम के उपरांत आयोजन का विवरण एवं फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड किए जा सकेंगे।आयुष विभाग ने जिलेवासियों से अपील की हैं,कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपना योगदान दें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।












