संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जरिए प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को नई गति मिली हैं। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं और अनुदान आधारित योजनाओं के माध्यम से हजारों मत्स्यपालक आत्मनिर्भर बन रहे हैं।मत्स्य पालन अब केवल पारंपरिक व्यवसाय नहीं रह गया हैं,बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए आय और रोजगार का मजबूत साधन बन चुका हैं। शासन की योजनाओं से छोटे और सीमांत किसानों को भी मत्स्य व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिला हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ हैं।
🟠जशपुर में बना मत्स्य उत्पादन का नया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पिछले 22 महीनों में 22 हजार 805 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ हैं। इससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ हजारों किसानों और मत्स्यपालकों की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।मत्स्य विभाग के अनुसार जिले में 18.50 करोड़ स्पॉन, 2.55 करोड़ स्टेज फ्राय तथा 2.94 करोड़ मत्स्य बीजों का संचयन किया गया हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई हैं,और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई हैं।
🟠7 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित
जिले में 77.67 हेक्टेयर तालाबों और 295.27 हेक्टेयर जलाशयों का पट्टा आवंटित किया गया हैं। साथ ही नाव, जाल, फिंगरलिंग, मत्स्य बीमा और विपणन सहायता जैसी सुविधाओं के माध्यम से 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया हैं।
🟠आधुनिक तकनीक से बढ़ रही उत्पादकता
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब निर्माण, पौंड लाइनर, बायोफ्लॉक इकाइयों की स्थापना और अन्य आधुनिक संरचनाओं के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा हैं। इससे वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिला हैं,और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई हैं।
🟠प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट से मिल रहा लाभ
मत्स्यपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर विजिट कराई जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसान और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य वैज्ञानिक मत्स्य पालन, बीज प्रबंधन, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण एवं विपणन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
🟠ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मत्स्य उत्पादन, रोजगार सृजन और किसानों की आय बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मत्स्य क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा हैं।












