न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शनिवार को सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर, पहाड़गांव और पण्डोनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मंत्री राजवाड़े ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की प्राथमिकता हैं,कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, आवास और अन्य स्थानीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने इन मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा,कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील हैं,तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर लगातार निगरानी रखने और लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति विश्वास जताते हुए मंत्री राजवाड़े का स्वागत किया।












