Nexis News

विश्व रक्तदाता दिवस पर कुनकुरी में विशेष रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

न्यूज डेस्क,कुनकुरी,छत्तीसगढ़,14जून2026

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें – जीवन बचाएं” थीम पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 16 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया।शिविर का आयोजन जिला अस्पताल की डॉ. ममता सिंह एवं कुनकुरी के बीएमओ डॉ. किरण कुजूर के मार्गदर्शन में किया गया। रक्तदान के साथ-साथ लोगों के ब्लड ग्रुप की नि:शुल्क जांच भी की गई, जिससे नागरिकों को अपने रक्त समूह की जानकारी मिल सके और भविष्य में आपातकालीन परिस्थितियों में रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि विश्व रक्तदाता दिवस का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान करना तथा सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हैं। इस अवसर पर लोगों को नियमित एवं निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें समाज में मानवता की मिसाल बताते हुए रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की हैं, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!