Nexis News

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24जून2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के, बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड में,उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान को भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर बताते हुए,उन्हें राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत बताया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं। उनका शौर्य और त्याग आज भी करोड़ों लोगों को कठिन परिस्थितियों में साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं।उन्होंने कहा,कि किसी भी समाज के लिए अपने गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों का स्मरण अत्यंत आवश्यक हैं। जो समाज अपनी विरासत और इतिहास को भूल जाता हैं,उसका भविष्य भी संकट में पड़ जाता हैं,जबकि अपने महापुरुषों का सम्मान करने वाला समाज हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता हैं।

🟠अंतिम सांस तक लड़ीं, स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा,कि उन्होंने मुगल साम्राज्य की विशाल सेना का अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया। मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और वीरगति प्राप्त की। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में साहस और आत्मसम्मान के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

🟠”विकास भी, विरासत भी” की सोच को किया रेखांकित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा हैं। विकास तभी सार्थक हैं,जब हम अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक चेतना और महान विभूतियों के योगदान को भी संरक्षित रखें। रानी दुर्गावती ने जिस राष्ट्रचेतना, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना को जीवंत किया, वह आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन केवल इतिहास का विषय नहीं हैं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का सशक्त स्रोत हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की आवश्यकता हैं।🟠कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथिगण

🔸️ मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️कृषि मंत्री – रामविचार नेताम

🔸️वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री – केदार कश्यप

🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा

🔸️विधायक – भूलन सिंह मरावी

🔸️वरिष्ठ जनप्रतिनिधि – डॉ. नंदकुमार साय

🔸️रायपुर नगर निगम की महापौर – मीनल चौबे

🔸️छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष – विकास मरकाम

🔸️छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी,विभिन्न जनप्रतिनिधिगण सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्यजन।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!