न्यूज डेस्क,झारसुगुड़ा,उड़ीसा,26जून2026
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में कथित अवैध संबंध के, विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। रेंगाली थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में,पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को घटना के महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान षष्ठीधर साहू (38) के रूप में हुई हैं,जो अंगुल जिले के किशोरनगर ब्लॉक के खंडहता गांव का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया,कि उसकी पत्नी गीता मिर्धा और पड़ोसी टिकनू किसान (44) के बीच कथित प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात षष्ठीधर अपनी पत्नी से मिलने सागरपाली पहुंचा था।
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जांच के अनुसार, विवाद के बीच टिकनू भी मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर षष्ठीधर पर हमला कर दिया। आरोप हैं,कि पहले स्टील के नुकीले हाथ के छल्लों (रिंग) से हमला किया गया, फिर लकड़ी के डंडे से सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पास के एक खेत में फेंक दिया,ताकि घटना को छिपाया जा सके। हालांकि सूचना मिलते ही रेंगाली थाना प्रभारी समरेंद्र नायक के नेतृत्व में गठित तीन विशेष टीमों ने तेजी से जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और स्टील के नुकीले छल्ले भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी हैं।












