Nexis News

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : बलरामपुर जिले के 1.07 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवन की दो बूंद

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जून 2026

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत, 28 से 30 जून 2026 तक व्यापक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में, आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के पहले दिन 28 जून (रविवार) को जिलेभर में स्थापित 693 पोलियो बूथों पर 1,386 स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी दल बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे। इसके बाद 29 और 30 जून को विभाग की विशेष टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाए होंगे।

इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले के 1 लाख 7 हजार 731 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं।सभी बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को निःशुल्क पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा,कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की हैं,कि अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें और अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!