अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जून 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की राजपुर थाना पुलिस ने,क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए,दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं। पुलिस ने घटना के महज एक दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए,आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी हैं।पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 11:50 बजे प्रार्थी फर्रेल्लात उर्फ गुलशन (45 वर्ष), निवासी डुमरखोलो, क्रेशर परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान मोटर स्टार्टर रूम का ताला तोड़ने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्हें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। शोर मचाते ही तीनों मौके से भाग निकले और अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस ने, तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान अमन तिर्की (23 वर्ष) निवासी ग्राम करसी और रोशन एक्का (19 वर्ष) निवासी बुढ़ाबगीचा, खुटनपारा के रूप में हुई।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की नीयत से क्रेशर परिसर में प्रवेश करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 21 जून 2026 को भी उसी क्रेशर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन उस समय भी पकड़े जाने के डर से अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले थे।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।राजपुर थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।











