न्यूज डेस्क,राउरकेला,27जून2026
ओडिशा के चर्चित तूफान बिंधानी हत्याकांड में, राउरकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने हत्या और गैंगवार के इस, हाई-प्रोफाइल मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल बिशु उर्फ उमाकांत हरिपा (35) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत भी मामला दर्ज किया गया हैं।पुलिस के अनुसार, यह मामला 16 जून 2026 को सेक्टर-5 गोलघर निवासी चंद्रिका बिंधानी की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया था।
शिकायत में गैंगवार और जानलेवा हमले के आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान कर लगातार कार्रवाई शुरू की।इससे पहले 19 जून को पुलिस ने तीन आरोपियों रोहित हरिपा, रोहित मुखी उर्फ साना और जॉनसन नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी सुशांत उर्फ लांडा नायक और चुनू उर्फ नारायण हरिपा घायल होने के कारण पुलिस अभिरक्षा में राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद उन्हें भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
🟠हत्या में इस्तेमाल स्कूटी जब्त
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से, ओडी-14एएच-6561 नंबर की एक्टिवा स्कूटी जब्त की हैं,जिसका उपयोग वारदात में किए जाने की आशंका हैं। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को भी जुटा रही हैं,ताकि पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जा सके।
🟠फरार आरोपियों की तलाश तेज
राउरकेला पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही हैं। पुलिस का दावा हैं,कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों का कहना हैं,कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।











