Nexis News

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 जुलाई तक करें अप्लाई; ₹50 हजार मासिक फेलोशिप और फ्री M.Tech का सुनहरा मौका

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जून2026

तकनीकी शिक्षा,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुशासन को नई दिशा देने के उद्देश्य से,छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी हैं। पहले यह तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी। राज्य सरकार के इस फैसले से उन युवाओं को बड़ी राहत मिली हैं,जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम IIIT-नया रायपुर (IIIT-NR) में संचालित किया जाएगा,जहां चयनित अभ्यर्थियों को एम.टेक. (Data Science & Artificial Intelligence) में अध्ययन का अवसर मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप मिलेगी और उनकी पूरी ट्यूशन फीस का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन करेगा।

🟠पढ़ाई के साथ मिलेगा सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों की रियल-टाइम डिजिटल परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को Artificial Intelligence, Data Science, Machine Learning और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

🟠युवाओं के लिए बड़ा अवसर

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें भविष्य की, डिजिटल चुनौतियों के लिए तैयार करना हैं। यह फेलोशिप न केवल उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि शासन की नवाचार आधारित योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान देने का मंच भी उपलब्ध कराएगी।इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया IIIT-नया रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2474048 एवं 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!